अयोध्या: सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने प्रदेश सरकार पर लगाए तीखे आरोप, गैस सिलेंडर व स्मार्ट मीटर को लेकर साधा निशाना

  • 164d Ago 113 Views


अयोध्या में समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने प्रेसवार्ता कर केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार पर तीखे आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि शादी-विवाह के सीजन में गैस सिलेंडर की भारी किल्लत है और सिलेंडर 4000 से 5000 रुपये तक ब्लैक में बिक रहे हैं, जिससे आम जनता परेशान है।

सांसद ने स्मार्ट मीटर को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए और दावा किया कि प्रदेश में करीब 76 लाख स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं, जिसके बाद बिजली बिलों में भारी बढ़ोतरी हुई है। उनके अनुसार 1000 रुपये का बिल अब 1500 से 2000 रुपये तक पहुंच रहा है, इसलिए स्मार्ट मीटर व्यवस्था पर पुनर्विचार होना चाहिए।

उन्होंने महिला आरक्षण बिल को राजनीतिक कदम बताते हुए कहा कि इससे असली मुद्दों से ध्यान भटकाया जा रहा है। साथ ही उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पर भी उन्होंने निशाना साधा।

अंत में सांसद ने 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने का दावा भी किया।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now