कोसीकलां मंडी में 17 लाख की धान खरीदकर व्यापारी फरार, करोड़ों की ठगी का आरोप
- 46m ago
झांसी के मोंठ थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई फायरिंग से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार दिनेश यादव अपने भाई विवेक यादव के साथ कार से घर लौट रहे थे। तभी मोंठ कट के पास पहले से घात लगाए बैठे कुलदीप उर्फ काजू यादव और उसके साथियों ने उनकी गाड़ी को रोक लिया और अचानक ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दीं।
अचानक हुई फायरिंग से मौके पर अफरा-तफरी और भगदड़ मच गई। जान बचाने की कोशिश में लोग इधर-उधर भागने लगे। इसी दौरान एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में विवेक यादव घायल हो गए, जिन्हें गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
पीड़ित पक्ष का कहना है कि हमला पुराने लेन-देन के विवाद को लेकर किया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है। इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस सतर्कता बरत रही है।
अब जन्मदिन और सालगिरह के मौके पर अपनी शुभकामनाएं सिर्फ परिवार तक ही नहीं, बल्कि पूरे देश में पहुंचाएं
ABHI NEWS के माध्यम से फोटो, नाम और संदेश के साथ अपनी जानकारी प्रकाशित कराएं
Link copied successfully!
{"id":"d736a1de-a96d-4a58-8c07-3a1a2a8678bb","external_id":null}