हाई टेंशन लाइन से टकराया गेहूं लदा ट्रक, लगी आग, बाल-बाल बचा बड़ा हादसा

  • 53 days ago
  • 250 views


हाथरस जनपद के मुरसान क्षेत्र में गांव दयालपुर के निकट उस समय हड़कंप मच गया, जब गेहूं से लदा एक ट्रक हाई टेंशन बिजली लाइन की चपेट में आकर आग की लपटों में घिर गया।

बताया जा रहा है कि ट्रक हाथरस से मथुरा की ओर जा रहा था। जैसे ही ट्रक दयालपुर गांव के पास पहुंचा, उसकी टक्कर ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन लाइन से हो गई। टकराव के चलते ट्रक के केबिन की छत पर अचानक आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

हालांकि, ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत ट्रक को पास में स्थित एक सबमर्सिबल पंप के पास खड़ा कर दिया। इसके बाद स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पानी डालकर आग बुझाने में मदद की। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मुरसान कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र प्रताप गिरी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि ट्रक हाई टेंशन लाइन से टकरा गया था, लेकिन स्थानीय लोगों की तत्परता से आग पर जल्द ही नियंत्रण पा लिया गया। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now