पेट्रोल की बोतल लेकर एसएसपी दफ्तर में पहुंचने की सूचना से हड़कंप
- 19m ago
मथुरा में 22 अप्रैल को विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर डॉ. लव गुप्ता रेस्पिरेटरी केयर सेंटर का भव्य उद्घाटन किया गया। इस मौके पर विशेषज्ञों ने बढ़ते वायु प्रदूषण और उसके मानव स्वास्थ्य पर पड़ रहे गंभीर प्रभावों को लेकर चिंता व्यक्त की।
पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ. लव गुप्ता ने कहा कि वायु प्रदूषण का सबसे अधिक दुष्प्रभाव फेफड़ों पर पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि हाल के शोधों में यह सामने आया है कि अब धूम्रपान न करने वाले लोग भी फेफड़ों की गंभीर बीमारियों, यहां तक कि फेफड़ों के कैंसर की चपेट में आ रहे हैं।
इस अवसर पर चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार और इस क्षेत्र में अधिक शोध की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया। सेंटर का उद्घाटन फर्स्ट फ्लोर, जिंदल स्ट्रीट, गोवर्धन चौराहा पर डॉ. लव गुप्ता, राम सेवक गुप्ता और प्रियंका गुप्ता द्वारा फीता काटकर किया गया।
इस केयर सेंटर पर पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ. लव गुप्ता अपनी सेवाएं सोमवार से शनिवार शाम 4 बजे से 7 बजे तक देंगे। यहां टीबी, अस्थमा, एलर्जी, फेफड़ों का कैंसर, सांस लेने में तकलीफ सहित सभी प्रकार की फेफड़ों से संबंधित बीमारियों का इलाज उपलब्ध होगा।
डॉ. लव गुप्ता स्वर्ण जयंती हॉस्पिटल टाउनशिप के साथ-साथ मथुरा के कई बड़े अस्पतालों में भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पल्मोनोलॉजी के क्षेत्र में वे एक प्रसिद्ध नाम माने जाते हैं। इस अवसर पर आशीष, सृष्टि सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
अब जन्मदिन और सालगिरह के मौके पर अपनी शुभकामनाएं सिर्फ परिवार तक ही नहीं, बल्कि पूरे देश में पहुंचाएं
ABHI NEWS के माध्यम से फोटो, नाम और संदेश के साथ अपनी जानकारी प्रकाशित कराएं
Link copied successfully!
{"id":"879cb61f-6bbf-41a9-86af-05542ffac775","external_id":null}