पेट्रोल की बोतल लेकर एसएसपी दफ्तर में पहुंचने की सूचना से हड़कंप
- 21m ago
अयोध्या की राम नगरी में उस समय दर्दनाक हादसा हो गया जब रामसेवक पुरम क्षेत्र स्थित रामघाट के निकट शालिग्राम शिला के पास एक तेज रफ्तार वाहन ने सड़क किनारे चल रहे साधु को जोरदार टक्कर मार दी।
इस हादसे में बिहार निवासी 65 वर्षीय साधु जनक मिश्रा की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अयोध्या आए हुए थे और यहां साधु जीवन व्यतीत कर रहे थे।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आरोप है कि हादसे के बाद वाहन चालक ने दबंगई दिखाने की कोशिश की, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी चालक को हनुमानगढ़ी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।
मृतक को तत्काल श्री राम हॉस्पिटल अयोध्या ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी में रखवा दिया गया है।
प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस हादसे के बाद श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं।
अब जन्मदिन और सालगिरह के मौके पर अपनी शुभकामनाएं सिर्फ परिवार तक ही नहीं, बल्कि पूरे देश में पहुंचाएं
ABHI NEWS के माध्यम से फोटो, नाम और संदेश के साथ अपनी जानकारी प्रकाशित कराएं
Link copied successfully!
{"id":"608134c9-94bd-4deb-9817-9e0e79bd2d43","external_id":null}