मथुरा में CPI ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन, जन आंदोलनों के दमन का उठाया मुद्दा

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) की जिला काउंसिल ने गुरुवार को राज्यपाल के नाम जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने प्रदेश में जन आंदोलनों के दमन का मुद्दा उठाया।

पार्टी पदाधिकारियों का कहना था कि शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रही जनता पर प्रशासन द्वारा अनावश्यक दबाव बनाया जा रहा है, जो लोकतांत्रिक अधिकारों के खिलाफ है।

ज्ञापन में मांग की गई कि जनता के जायज मुद्दों को सुना जाए और धरना-प्रदर्शनों को रोकने के बजाय उनका समाधान किया जाए।

खासतौर पर नोएडा सहित अन्य स्थानों पर श्रमिकों द्वारा वेतन वृद्धि और श्रम कानूनों के पालन को लेकर चल रहे आंदोलनों पर हो रही कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग भी उठाई गई।