कोसीकलां मंडी में 17 लाख की धान खरीदकर व्यापारी फरार, करोड़ों की ठगी का आरोप
- 3h ago
मथुरा। वृंदावन में हाल ही में हुए दर्दनाक हादसे में करीव 16 श्रद्धालुओं की जान चली गई, जिसको लेकर अब सियासत तेज हो गई है हादसे के बाद से ही विपक्षी दल लगातार प्रशासन पर सवाल उठा रहे हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को मथुरा के हृदय स्थल होली गेट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया बताया जा रहा है कि पंजाब के लुधियाना से आए श्रद्धालु स्टीमर के जरिए यमुना में नौका विहार कर रहे थे, तभी अचानक हादसा हो गया। इस घटना में कई श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि कुछ के शव यमुना नदी में तैरते हुए मिले। हालांकि प्रशासन ने नाव संचालन और ठेकेदार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, लेकिन अब बड़ा सवाल ये है कि इस हादसे का असली जिम्मेदार कौन है विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व विधायक प्रदीप माथुर और कांग्रेस महानगर अध्यक्ष यतेंद्र मुकदम ने किया। प्रदर्शनकारी होली गेट से कचहरी स्थित डीएम कार्यालय तक पैदल मार्च करते हुए पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर महापौर के खिलाफ नारेबाजी की और मृतकों के परिजनों को न्याय दिलाने की मांग उठाई कांग्रेस महानगर अध्यक्ष यतेंद्र मुकदम ने कहा कि इस विरोध प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य नगर निगम की जवाबदेही तय करना है। उन्होंने आरोप लगाया कि वृंदावन में हुए इस हादसे के लिए नगर निगम की लापरवाही हैं इस में पूरी तरह से नगर निगम जिम्मेदार है उन्होंने कहा कि जिस तरह श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हुई, वह प्रशासनिक विफलता का परिणाम है, इसलिए नैतिक आधार पर महापौर और नगर आयुक्त को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए वहीं पूर्व विधायक प्रदीप माथुर ने भी नगर निगम पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि निगम में भ्रष्टाचार चरम पर है और इसी लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते सुरक्षा इंतजाम पुख्ता किए गए होते तो इतनी बड़ी घटना को टाला जा सकता था गौरतलब है कि हादसे के बाद से ही शहर में आक्रोश का माहौल है। जगह-जगह कैंडल मार्च, धरना और विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। विपक्ष लगातार प्रशासन पर दबाव बना रहा है कि इस मामले में उच्च स्तरीय जांच कराकर असली दोषियों को सजा दिलाई जाए अब देखने वाली बात यह होगी कि प्रशासन इस पूरे मामले में क्या रुख अपनाता है और क्या वास्तव में इस दर्दनाक हादसे के जिम्मेदार लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाती है या नहीं
अब जन्मदिन और सालगिरह के मौके पर अपनी शुभकामनाएं सिर्फ परिवार तक ही नहीं, बल्कि पूरे देश में पहुंचाएं
ABHI NEWS के माध्यम से फोटो, नाम और संदेश के साथ अपनी जानकारी प्रकाशित कराएं
Link copied successfully!
{"id":"8692daba-f7d1-48fd-ba75-e0fa870db4a6","external_id":null}