कोसीकलां मंडी में 17 लाख की धान खरीदकर व्यापारी फरार, करोड़ों की ठगी का आरोप
- 4h ago
वृन्दावन में एक बार फिर ओवरलोड ई-रिक्शा के कारण बड़ा हादसा हुआ है। मथुरा-वृन्दावन मार्ग स्थित अटल्ला चुंगी के पास एक ओवरलोड ई-रिक्शा पलट गया, जिसमें कई श्रद्धालु घायल हो गए और कुछ के सिर में गंभीर चोटें आई हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार, वृन्दावन में ओवरलोड ई-रिक्शाओं का संचालन लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। प्रशासन की ओर से सख्त कार्रवाई न होने के कारण यह समस्या और गंभीर होती जा रही है।
इस हादसे ने एक बार फिर प्रशासन की व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बाहर से आने वाले श्रद्धालु और स्थानीय नागरिक अक्सर ऐसे हादसों का शिकार बन रहे हैं।
अब जन्मदिन और सालगिरह के मौके पर अपनी शुभकामनाएं सिर्फ परिवार तक ही नहीं, बल्कि पूरे देश में पहुंचाएं
ABHI NEWS के माध्यम से फोटो, नाम और संदेश के साथ अपनी जानकारी प्रकाशित कराएं
Link copied successfully!
{"id":"fda0069f-2952-4d25-b075-aaf5f5d67ec2","external_id":null}