कोसीकलां मंडी में 17 लाख की धान खरीदकर व्यापारी फरार, करोड़ों की ठगी का आरोप
- 4h ago
वृंदावन। धर्मनगरी वृंदावन में प्रसिद्ध कथावाचक मृदुल कांत शास्त्री के साथ हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं।
पुलिस ने सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। जानकारी के मुताबिक घटना एक दिन पूर्व वृंदावन बस स्टैंड के समीप की है। बताया जा रहा है कि गाड़ी टकराने जैसी मामूली बात को लेकर कुछ लोगों ने कथावाचक मृदुल कांत शास्त्री को बीच सड़क पर रोक लिया।
देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान हमलावरों ने उनका कुर्ता तक फाड़ डाला। बीच सड़क पर एक प्रतिष्ठित कथावाचक के साथ हुई इस अभद्रता का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसके बाद से स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं में गहरा रोष व्याप्त है।
लोगों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की थी।वृंदावन पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने और अभद्रता करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। घटना की सूचना मिलते ही मुकदमा दर्ज कर लिया गया था और साक्ष्यों के आधार पर 06 लोगों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई है।
अब जन्मदिन और सालगिरह के मौके पर अपनी शुभकामनाएं सिर्फ परिवार तक ही नहीं, बल्कि पूरे देश में पहुंचाएं
ABHI NEWS के माध्यम से फोटो, नाम और संदेश के साथ अपनी जानकारी प्रकाशित कराएं
Link copied successfully!
{"id":"bc1cf1e3-d317-492f-9f44-096d0b458639","external_id":null}