कोसीकलां मंडी में 17 लाख की धान खरीदकर व्यापारी फरार, करोड़ों की ठगी का आरोप
- 4h ago
राया क्षेत्र के गांव विसावली में आयोजित विशाल कुश्ती दंगल में पहलवानों ने जबरदस्त ताकत और कौशल का प्रदर्शन कर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. कमलकांत उपमन्यु ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर किया। उन्होंने ब्रज की प्राचीन कुश्ती परंपरा को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।
दंगल में अमित अड़ींग, राहुल तिरवाया, गणेश, विशाल तिरवाया, कान्हा गुडेरा, राममोहन, विपिन, अंकित, अजय, मोहित और मनीष ने शानदार जीत हासिल कर पुरस्कार अपने नाम किए। 31 हजार रुपये की कुश्ती सचिन सारस और ललित सौखखेड़ा के बीच बेहद रोमांचक रही, जो बराबरी पर समाप्त हुई।
मुख्य आकर्षण 71 हजार रुपये की फाइनल कुश्ती रही, जिसमें यूपी केसरी हरिओम और हरियाणा के संजय के बीच जोरदार मुकाबला हुआ, लेकिन अंततः यह मुकाबला भी बराबरी पर छूटा। इस भव्य आयोजन में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
अब जन्मदिन और सालगिरह के मौके पर अपनी शुभकामनाएं सिर्फ परिवार तक ही नहीं, बल्कि पूरे देश में पहुंचाएं
ABHI NEWS के माध्यम से फोटो, नाम और संदेश के साथ अपनी जानकारी प्रकाशित कराएं
Link copied successfully!
{"id":"8dcd8b72-7f37-4c55-88f4-6651100ca3e0","external_id":null}