मां की हत्या करने वाले दोषी को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया ₹26 हजार का जुर्माना...
- 13h ago
कानपुर देहात के डेरापुर वन क्षेत्र में हरे-भरे पेड़ों का अवैध कटान लगातार जारी है। पर्यावरण संरक्षण के दावों के बीच लकड़ी माफिया बेखौफ होकर पेड़ों पर आरा चला रहे हैं, जबकि वन विभाग की कार्रवाई सवालों के घेरे में है।
ताजा मामला डेरापुर तहसील के मछपटियन गांव का है, जहां एक हरे आम के पेड़ को काट दिए जाने की जानकारी सामने आई है। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से अवैध कटान चल रहा है, जिससे हरियाली तेजी से खत्म हो रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पेड़ों की लगातार कटाई से पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है और आने वाले समय में इसका गंभीर असर देखने को मिल सकता है। वहीं ग्रामीणों ने वन विभाग से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
कानपुर देहात के डेरापुर वन क्षेत्र में हरे-भरे पेड़ों का अवैध कटान लगातार जारी है। पर्यावरण संरक्षण के दावों के बीच लकड़ी माफिया बेखौफ होकर पेड़ों पर आरा चला रहे हैं, जबकि वन विभाग की कार्रवाई सवालों के घेरे में है। ताजा मामला डेरापुर तहसील के मछपटियन गांव का है, जहां एक हरे आम के पेड़ को काट दिए जाने की जानकारी सामने आई है। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से अवैध कटान चल रहा है, जिससे हरियाली तेजी से खत्म हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पेड़ों की लगातार कटाई से पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है और आने वाले समय में इसका गंभीर असर देखने को मिल सकता है। वहीं ग्रामीणों ने वन विभाग से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!