रिफाइनरी नगर में धूमधाम से मनाया लोक आस्था का छठ महापर्व, उगते सूर्य को अर्घ्य...
- 11h ago
मथुरा। भगवान श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा में ऐतिहासिक कंस वध मेले को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। श्रीकृष्ण महोत्सव को इस बार चार दिवसीय भव्य आयोजन के रूप में मनाया जाएगा। इसी को लेकर आयोजित प्रेसवार्ता में श्री माथुर चतुर्वेद परिषद एवं अखिल भारतीय चतुर्वेदी पुरोहित महासभा के मुख्य संरक्षक महेश पाठक का बयान चर्चा का विषय बन गया।
प्रेसवार्ता के दौरान महेश पाठक ने कहा कि कंस वध मेले में भगवान श्रीकृष्ण के विरोधियों के पुतले भी कंस की तरह कूटे जाने चाहिए। उनके इस बयान ने आयोजन से पहले ही चर्चाओं को तेज कर दिया है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के कंस वध की परंपरा को भव्यता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा और चार दिवसीय श्रीकृष्ण महोत्सव पूरे उत्साह एवं धार्मिक उल्लास के साथ आयोजित होगा।
आयोजन की रूपरेखा के अनुसार 17 नवंबर को गोपाष्टमी के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसके बाद 18 नवंबर को भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। 19 नवंबर को मुख्य आकर्षण कंस वध मेला रहेगा, जबकि 20 नवंबर को भाग्य दीपदान कार्यक्रम के साथ चार दिवसीय महोत्सव का समापन होगा।
श्री माथुर चतुर्वेद परिषद के अध्यक्ष राजन पाठक ने बताया कि महोत्सव को भव्य और व्यवस्थित बनाने के लिए आयोजन समिति के सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता आयोजन की तैयारियों में जुटे हुए हैं, ताकि चारों दिन कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो सकें।
प्रेसवार्ता में नवीन नागर, गिरधारी लाल पाठक, राकेश तिवारी, योगेंद्र चतुर्वेदी, कमल चतुर्वेदी सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री संजय चतुर्वेदी ने किया।
अब 19 नवंबर को आयोजित होने वाले कंस वध मेले पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं महेश पाठक के बयान के बाद यह आयोजन धार्मिक परंपरा के साथ-साथ अपने बयान को लेकर भी चर्चा में आ गया है।
मथुरा। भगवान श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा में ऐतिहासिक कंस वध मेले को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। श्रीकृष्ण महोत्सव को इस बार चार दिवसीय भव्य आयोजन के रूप में मनाया जाएगा। इसी को लेकर आयोजित प्रेसवार्ता में श्री माथुर चतुर्वेद परिषद एवं अखिल भारतीय चतुर्वेदी पुरोहित महासभा के मुख्य संरक्षक महेश पाठक का बयान चर्चा का विषय बन गया। प्रेसवार्ता के दौरान महेश पाठक ने कहा कि कंस वध मेले में भगवान श्रीकृष्ण के विरोधियों के पुतले भी कंस की तरह कूटे जाने चाहिए। उनके इस बयान ने आयोजन से पहले ही चर्चाओं को तेज कर दिया है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के कंस वध की परंपरा को भव्यता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा और चार दिवसीय श्रीकृष्ण महोत्सव पूरे उत्साह एवं धार्मिक उल्लास के साथ आयोजित होगा। आयोजन की रूपरेखा के अनुसार 17 नवंबर को गोपाष्टमी के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसके बाद 18 नवंबर को भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। 19 नवंबर को मुख्य आकर्षण कंस वध मेला रहेगा, जबकि 20 नवंबर को भाग्य दीपदान कार्यक्रम के साथ चार दिवसीय महोत्सव का समापन होगा। श्री माथुर चतुर्वेद परिषद के अध्यक्ष राजन पाठक ने बताया कि महोत्सव को भव्य और व्यवस्थित बनाने के लिए आयोजन समिति के सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता आयोजन की तैयारियों में जुटे हुए हैं, ताकि चारों दिन कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो सकें। प्रेसवार्ता में नवीन नागर, गिरधारी लाल पाठक, राकेश तिवारी, योगेंद्र चतुर्वेदी, कमल चतुर्वेदी सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री संजय चतुर्वेदी ने किया। अब 19 नवंबर को आयोजित होने वाले कंस वध मेले पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं महेश पाठक के बयान के बाद यह आयोजन धार्मिक परंपरा के साथ-साथ अपने बयान को लेकर भी चर्चा में आ गया है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!