पुष्पांजलि बैकुंठ में CEO गौरव शर्मा का 50 वां जन्मदिन धूमधाम से मना, भव्य संत समागम में मंदिर को भेंट किया नक्काशीदार छत्र, विधायक श्रीकांत शर्मा भी रहे मौजूद

  • संवाददाता: राहुल ठाकुर
  • 16h Ago 143 Views


मथुरा-वृंदावन में धार्मिक आस्था और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला, जहां पुष्पांजलि बैकुंठ सोसायटी स्थित श्री बैकुंठ बिहारी जी मंदिर में पुष्पांजलि ग्रुप के सीईओ गौरव शर्मा के 50वें जन्मदिन के पावन अवसर पर भव्य संत समागम एवं धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर मंदिर परिसर में साधु-संतों की उपस्थिति में धार्मिक कार्यक्रम संपन्न हुए और पूरा वातावरण भक्तिमय नजर आया।

कार्यक्रम के दौरान पुष्पांजलि ग्रुप के सीईओ गौरव शर्मा ने अपनी धार्मिक आस्था और श्रद्धा का परिचय देते हुए श्री बैकुंठ बिहारी जी मंदिर के लिए विशेष रूप से तैयार कराया गया लकड़ी का कलात्मक एवं नक्काशीदार छत्र भगवान श्री बैकुंठ बिहारी जी के श्रीचरणों में समर्पित किया। इस दौरान मंदिर में विधि-विधान से धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए गए।

इसके पश्चात कार्यक्रम में पधारे साधु-संतों का विधिवत सम्मान किया गया। संतों ने गौरव शर्मा को आशीर्वाद प्रदान करते हुए उनके दीर्घायु, सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।

समारोह में मथुरा-वृंदावन के विधायक श्रीकांत शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर पुष्पांजलि ग्रुप के सीईओ गौरव शर्मा की धर्मपत्नी नीलम शर्मा एवं पुत्र यथार्थ शर्मा ने विधायक श्रीकांत शर्मा सहित समस्त संत समाज का पटुका ओढ़ाकर और माल्यार्पण कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।

पूरे आयोजन के दौरान श्री बैकुंठ बिहारी जी मंदिर परिसर संतों के मंगल गान, धार्मिक अनुष्ठानों और भक्ति भाव से सराबोर नजर आया। गौरव शर्मा के 50वें जन्मदिन को धार्मिक एवं आध्यात्मिक स्वरूप में मनाने की यह पहल कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रही।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now