Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 27 Apr 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
वन विभाग की लापरवाही से जारी हरे पेड़ों का अवैध कटान, हरे-भरे पेड़ों का अवैध कटान जारी

कानपुर देहात के डेरापुर वन क्षेत्र में हरे-भरे पेड़ों का अवैध कटान लगातार जारी है। पर्यावरण संरक्षण के दावों के बीच लकड़ी माफिया बेखौफ होकर पेड़ों पर आरा चला रहे हैं, जबकि वन विभाग की कार्रवाई सवालों के घेरे में है।

ताजा मामला डेरापुर तहसील के मछपटियन गांव का है, जहां एक हरे आम के पेड़ को काट दिए जाने की जानकारी सामने आई है। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से अवैध कटान चल रहा है, जिससे हरियाली तेजी से खत्म हो रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पेड़ों की लगातार कटाई से पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है और आने वाले समय में इसका गंभीर असर देखने को मिल सकता है। वहीं ग्रामीणों ने वन विभाग से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Previous News

आगरा चौकीदार हत्याकांड का खुलासा: शराब के विवाद में ईंट से वार कर ली गई जान, आरोपी गिरफ्तार

Next News

15 घंटे का हाई-वोल्टेज ड्रामा खत्म: सांसद राकेश राठौर ने प्रशासन से समझौते के बाद धरना लिया वापस