रिफाइनरी नगर में धूमधाम से मनाया लोक आस्था का छठ महापर्व, उगते सूर्य को अर्घ्य...
- 11h ago
मथुरा जनपद की छाता तहसील के गांव जलालपुर में सरकारी राशन वितरण को लेकर गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। ग्रामीणों ने राशन डीलर गुड्डी पर राशन वितरण में धांधली करने और पात्र उपभोक्ताओं को निर्धारित मात्रा में अनाज नहीं देने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर गांव में नाराजगी का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
ग्रामीणों का आरोप है कि राशन वितरण के दौरान पहले ई-पॉश मशीन पर उपभोक्ताओं का अंगूठा लगवा लिया जाता है, लेकिन इसके बाद कई लोगों को राशन देने में आनाकानी की जाती है। इतना ही नहीं, आरोप है कि सरकार द्वारा निर्धारित पांच किलो राशन के स्थान पर उपभोक्ताओं को केवल चार किलो अनाज दिया जा रहा है।
वहीं कुछ ग्रामीणों ने राशन देने के नाम पर 100 रुपये अतिरिक्त मांगने का भी आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि जब उपभोक्ता इस अनियमितता का विरोध करते हैं और अधिकारियों से शिकायत करने की बात कहते हैं, तो उन्हें कथित रूप से धमकी दी जाती है।
इस मामले को लेकर ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि राशन वितरण व्यवस्था की जांच कराई जाए और पात्र लाभार्थियों को उनका पूरा राशन उपलब्ध कराया जाए।
वहीं मामले पर आपूर्ति निरीक्षक मोहन प्रकाश उपाध्याय ने बताया कि शिकायत की जांच कराई जाएगी। जांच में यदि संबंधित कोटेदार दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
अब देखना होगा कि जांच में क्या सच्चाई सामने आती है और ग्रामीणों को कब तक उनके हक का पूरा राशन मिल पाता है।
मथुरा जनपद की छाता तहसील के गांव जलालपुर में सरकारी राशन वितरण को लेकर गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। ग्रामीणों ने राशन डीलर गुड्डी पर राशन वितरण में धांधली करने और पात्र उपभोक्ताओं को निर्धारित मात्रा में अनाज नहीं देने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर गांव में नाराजगी का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि राशन वितरण के दौरान पहले ई-पॉश मशीन पर उपभोक्ताओं का अंगूठा लगवा लिया जाता है, लेकिन इसके बाद कई लोगों को राशन देने में आनाकानी की जाती है। इतना ही नहीं, आरोप है कि सरकार द्वारा निर्धारित पांच किलो राशन के स्थान पर उपभोक्ताओं को केवल चार किलो अनाज दिया जा रहा है। वहीं कुछ ग्रामीणों ने राशन देने के नाम पर 100 रुपये अतिरिक्त मांगने का भी आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि जब उपभोक्ता इस अनियमितता का विरोध करते हैं और अधिकारियों से शिकायत करने की बात कहते हैं, तो उन्हें कथित रूप से धमकी दी जाती है। इस मामले को लेकर ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि राशन वितरण व्यवस्था की जांच कराई जाए और पात्र लाभार्थियों को उनका पूरा राशन उपलब्ध कराया जाए। वहीं मामले पर आपूर्ति निरीक्षक मोहन प्रकाश उपाध्याय ने बताया कि शिकायत की जांच कराई जाएगी। जांच में यदि संबंधित कोटेदार दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी। अब देखना होगा कि जांच में क्या सच्चाई सामने आती है और ग्रामीणों को कब तक उनके हक का पूरा राशन मिल पाता है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!