बदलते मौसम में बढ़ा सर्दी-जुकाम और बुखार का खतरा, सुरीर PHC के चिकित्सक डॉ. एके मिश्रा ने दी खास सलाह, बच्चों-बुजुर्गों को सतर्क रहने की अपील

  • संवाददाता: किशन कुमार वर्मा
  • 14h Ago 139 Views


मथुरा जनपद के सुरीर क्षेत्र में बदलते मौसम के साथ मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ने लगा है। गर्मी की विदाई के बाद सुबह और शाम के मौसम में ठंडक महसूस होने लगी है। वहीं दिन और रात के तापमान में अंतर के चलते लोगों में सर्दी, जुकाम और बुखार जैसी समस्याएं देखने को मिल रही हैं। मौसम में हो रहे इस बदलाव को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

सुरीर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ. एके मिश्रा ने लोगों को बदलते मौसम में अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की अपील की है। उन्होंने बताया कि सुबह-शाम की ठंडक और दिन-रात के तापमान में अंतर के कारण लोग मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। ऐसे में थोड़ी सी लापरवाही भी परेशानी बढ़ा सकती है।

डॉ. एके मिश्रा ने सलाह दी कि लोग सुबह और शाम हल्के गर्म कपड़े पहनें तथा ठंडी हवाओं से अपना बचाव करें। इसके साथ ही हल्का गर्म पानी पिएं और खानपान का विशेष ध्यान रखें।

उन्होंने खासतौर पर बच्चों और बुजुर्गों को सतर्क रहने की सलाह दी। बदलते मौसम में उनकी सेहत का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। यदि किसी व्यक्ति को सर्दी, जुकाम, बुखार या अन्य स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होती है तो उसे लापरवाही नहीं करनी चाहिए और समय रहते चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए।

चिकित्सक ने लोगों से अपील की कि मौसम में बदलाव को हल्के में न लें और खुद के साथ-साथ अपने परिवार को भी मौसमी बीमारियों से सुरक्षित रखें।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now