रिफाइनरी नगर में धूमधाम से मनाया लोक आस्था का छठ महापर्व, उगते सूर्य को अर्घ्य...
- 11h ago
कान्हा की नगरी मथुरा में लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ की अद्भुत छटा देखने को मिली। रिफाइनरी नगर में चार दिवसीय छठ महापर्व हर्षोल्लास, श्रद्धा और पारंपरिक धार्मिक अनुष्ठानों के साथ संपन्न हुआ। महापर्व के अंतिम दिन व्रतधारियों ने उगते हुए सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित किया और 36 घंटे के कठिन निर्जला व्रत का पारण किया।
इस दौरान रिफाइनरी नगर के नगर चौपाल परिसर में भक्ति और आस्था का अनूठा संगम देखने को मिला। सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ पूजा-अर्चना के लिए जुटने लगी। पारंपरिक वेशभूषा, पूजा की टोकरी, फल और छठी मैया के गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
चार दिवसीय इस महापर्व की शुरुआत पहले दिन नहाय-खाय की परंपरा के साथ हुई। दूसरे दिन रिफाइनरी नगर के कम्युनिटी सेंटर में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने खरना का प्रसाद ग्रहण किया। इसके साथ ही व्रतधारियों ने 36 घंटे का कठिन निर्जला व्रत आरंभ किया।
महापर्व के तीसरे दिन सैकड़ों श्रद्धालु नगर चौपाल पर एकत्र हुए, जहां व्रती महिलाओं और पुरुषों ने जल में खड़े होकर अस्ताचलगामी यानी डूबते सूर्य देव को प्रथम अर्घ्य अर्पित किया। वहीं अंतिम दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ महापर्व की विधिवत पूर्णाहुति की गई।
इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं के बीच पारंपरिक ठेकुआ प्रसाद का वितरण भी किया गया। छठ व्रतियों द्वारा गाए गए पारंपरिक लोकगीतों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया और मौजूद लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस अवसर पर मथुरा रिफाइनरी के प्रमुख मुकुल अग्रवाल ने कहा कि छठ महापर्व मुख्य रूप से भगवान सूर्यदेव और प्रकृति की आराधना का पर्व है। इसे अत्यंत शुद्धता, निष्ठा और अनुशासन के साथ मनाया जाता है।
रिफाइनरी नगर में इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में भारतीय सांस्कृतिक समाज ट्रस्ट और मथुरा रिफाइनरी छठ पूजा समिति ने संयुक्त रूप से महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस तरह रिफाइनरी नगर में चार दिनों तक चले आस्था, तपस्या और भक्ति के महापर्व का उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ समापन हुआ। श्रद्धालुओं ने छठी मैया से परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और सभी के कल्याण की कामना की।
कान्हा की नगरी मथुरा में लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ की अद्भुत छटा देखने को मिली। रिफाइनरी नगर में चार दिवसीय छठ महापर्व हर्षोल्लास, श्रद्धा और पारंपरिक धार्मिक अनुष्ठानों के साथ संपन्न हुआ। महापर्व के अंतिम दिन व्रतधारियों ने उगते हुए सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित किया और 36 घंटे के कठिन निर्जला व्रत का पारण किया। इस दौरान रिफाइनरी नगर के नगर चौपाल परिसर में भक्ति और आस्था का अनूठा संगम देखने को मिला। सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ पूजा-अर्चना के लिए जुटने लगी। पारंपरिक वेशभूषा, पूजा की टोकरी, फल और छठी मैया के गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। चार दिवसीय इस महापर्व की शुरुआत पहले दिन नहाय-खाय की परंपरा के साथ हुई। दूसरे दिन रिफाइनरी नगर के कम्युनिटी सेंटर में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने खरना का प्रसाद ग्रहण किया। इसके साथ ही व्रतधारियों ने 36 घंटे का कठिन निर्जला व्रत आरंभ किया। महापर्व के तीसरे दिन सैकड़ों श्रद्धालु नगर चौपाल पर एकत्र हुए, जहां व्रती महिलाओं और पुरुषों ने जल में खड़े होकर अस्ताचलगामी यानी डूबते सूर्य देव को प्रथम अर्घ्य अर्पित किया। वहीं अंतिम दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ महापर्व की विधिवत पूर्णाहुति की गई। इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं के बीच पारंपरिक ठेकुआ प्रसाद का वितरण भी किया गया। छठ व्रतियों द्वारा गाए गए पारंपरिक लोकगीतों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया और मौजूद लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर मथुरा रिफाइनरी के प्रमुख मुकुल अग्रवाल ने कहा कि छठ महापर्व मुख्य रूप से भगवान सूर्यदेव और प्रकृति की आराधना का पर्व है। इसे अत्यंत शुद्धता, निष्ठा और अनुशासन के साथ मनाया जाता है। रिफाइनरी नगर में इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में भारतीय सांस्कृतिक समाज ट्रस्ट और मथुरा रिफाइनरी छठ पूजा समिति ने संयुक्त रूप से महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस तरह रिफाइनरी नगर में चार दिनों तक चले आस्था, तपस्या और भक्ति के महापर्व का उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ समापन हुआ। श्रद्धालुओं ने छठी मैया से परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और सभी के कल्याण की कामना की।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!