SSP अनुराग आर्य का बड़ा एक्शन! 56 शातिर अपराधी बने हिस्ट्रीशीटर, अपराधियों में मचा हड़कंप

  • 95d Ago 322 Views


बरेली में अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 56 शातिर बदमाशों की क्लास-बी हिस्ट्रीशीट खोल दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई के बाद अपराध जगत में हड़कंप मच गया है। पुलिस का साफ संदेश है कि जिले में अपराध करने वालों पर अब कड़ी निगरानी रखी जाएगी।

सबसे अधिक कार्रवाई फरीदपुर में हुई, जहां 13 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई। इसके अलावा सीबीगंज, मीरगंज, इज्जतनगर और नवाबगंज में 5-5, बहेड़ी, भुता और बारादरी में 4-4, सुभाषनगर में 3 तथा भोजीपुरा, कोतवाली और कैंट में 2-2 अपराधियों को हिस्ट्रीशीटर घोषित किया गया। वहीं शेरगढ़ और देवरनियां में भी एक-एक अपराधी पर कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार हिस्ट्रीशीट खोलने वालों में हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, रंगदारी, चोरी, नकबजनी, धोखाधड़ी, गौकशी, पशु क्रूरता, अवैध हथियार, शराब तस्करी, नशे का कारोबार और जुए जैसे गंभीर मामलों में शामिल अपराधी हैं। इनमें सबसे अधिक संख्या अवैध हथियार, नशा, शराब, चोरी और जुए से जुड़े अपराधियों की है।

एसएसपी अनुराग आर्य ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक हिस्ट्रीशीटर की गतिविधियों पर 24 घंटे निगरानी रखी जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now