Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 29 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
SSP अनुराग आर्य का बड़ा एक्शन! 56 शातिर अपराधी बने हिस्ट्रीशीटर, अपराधियों में मचा हड़कंप

बरेली में अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 56 शातिर बदमाशों की क्लास-बी हिस्ट्रीशीट खोल दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई के बाद अपराध जगत में हड़कंप मच गया है। पुलिस का साफ संदेश है कि जिले में अपराध करने वालों पर अब कड़ी निगरानी रखी जाएगी।

सबसे अधिक कार्रवाई फरीदपुर में हुई, जहां 13 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई। इसके अलावा सीबीगंज, मीरगंज, इज्जतनगर और नवाबगंज में 5-5, बहेड़ी, भुता और बारादरी में 4-4, सुभाषनगर में 3 तथा भोजीपुरा, कोतवाली और कैंट में 2-2 अपराधियों को हिस्ट्रीशीटर घोषित किया गया। वहीं शेरगढ़ और देवरनियां में भी एक-एक अपराधी पर कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार हिस्ट्रीशीट खोलने वालों में हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, रंगदारी, चोरी, नकबजनी, धोखाधड़ी, गौकशी, पशु क्रूरता, अवैध हथियार, शराब तस्करी, नशे का कारोबार और जुए जैसे गंभीर मामलों में शामिल अपराधी हैं। इनमें सबसे अधिक संख्या अवैध हथियार, नशा, शराब, चोरी और जुए से जुड़े अपराधियों की है।

एसएसपी अनुराग आर्य ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक हिस्ट्रीशीटर की गतिविधियों पर 24 घंटे निगरानी रखी जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Previous News

'हम सबने ठाना है, ब्रज को स्वच्छ बनाना है' अभियान जारी! नगर निगम ने 49,900 रुपये का जुर्माना वसूला

Next News

मांट नाव हादसे की जांच तेज! NDMA टीम ने केशी घाट पहुंचकर अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल