कोसीकलां मंडी में 17 लाख की धान खरीदकर व्यापारी फरार, करोड़ों की ठगी का आरोप
- 3h ago
श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर से जुड़े बहुचर्चित मामले की सुनवाई अदालत में हुई। सुनवाई दोपहर 2 बजे के बाद शुरू हुई, जिसमें हिंदू और मुस्लिम पक्ष की ओर से लंबित याचिकाओं पर विस्तृत बहस की गई। दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं ने अपने-अपने तर्क और दावे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किए।
हिंदू पक्षकार दिनेश फलाहारी महाराज ने कहा कि मुस्लिम पक्ष के पास यह साबित करने के लिए कोई ठोस ऐतिहासिक साक्ष्य नहीं है कि यहां पहले मस्जिद मौजूद थी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विपक्ष केवल उपासना स्थल अधिनियम 1991 के आधार पर मामले को लंबित रखने का प्रयास कर रहा है।
वहीं मुस्लिम पक्ष की ओर से सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता ए.पी. सिंह ने कहा कि 7 रुल11 से जुड़ी याचिका पहले ही खारिज हो चुकी है। दोनों पक्षों की दलीलों के बाद अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया। मामले की अगली सुनवाई 15 मई को होगी।
अब जन्मदिन और सालगिरह के मौके पर अपनी शुभकामनाएं सिर्फ परिवार तक ही नहीं, बल्कि पूरे देश में पहुंचाएं
ABHI NEWS के माध्यम से फोटो, नाम और संदेश के साथ अपनी जानकारी प्रकाशित कराएं
Link copied successfully!
{"id":"f3b48fb2-a6e3-4c89-918e-d85d0f34b582","external_id":null}