कोसीकलां मंडी में 17 लाख की धान खरीदकर व्यापारी फरार, करोड़ों की ठगी का आरोप
- 3h ago
वृंदावन में यमुना नदी पर हुई एक दर्दनाक नाव दुर्घटना ने पंजाब के मोगा जिले के एक परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। गुरुराम दास नगर निवासी 55 वर्षीय श्रद्धालु सपना हंस अपने परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर वृंदावन पहुंची थीं। शुक्रवार को यमुना में श्रद्धालुओं को ले जा रही एक स्टीमर अचानक असंतुलित होकर पलट गया हादसे के समय स्टीमर में कई महिलाएं और परिवार के सदस्य सवार थे। पानी में डूबने से सपना हंस की डूबने से मौत हो गई, जबकि उनकी देवरानी रीमा हंस और समधन सरोज रानी गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों को स्थानीय गोताखोरों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
परिवार के अन्य सदस्य, जो अलग नावों में सवार थे, इस हादसे से बाल-बाल बच गए। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और मृतका के बेटे तुरंत वृंदावन के लिए रवाना हो गए।
परिजनों के अनुसार, यह यात्रा पारिवारिक खुशी के अवसर पर शुरू हुई थी, 8 अप्रैल को शादी की सालगिरह मनाने के बाद अचानक हुए इस हादसे ने सब कुछ बदल दिया।
अब जन्मदिन और सालगिरह के मौके पर अपनी शुभकामनाएं सिर्फ परिवार तक ही नहीं, बल्कि पूरे देश में पहुंचाएं
ABHI NEWS के माध्यम से फोटो, नाम और संदेश के साथ अपनी जानकारी प्रकाशित कराएं
Link copied successfully!
{"id":"386bdbfb-ef58-426d-9591-1b87d561b093","external_id":null}