कोसीकलां मंडी में 17 लाख की धान खरीदकर व्यापारी फरार, करोड़ों की ठगी का आरोप
- 4h ago
भारत के संविधान निर्माता एवं महान समाज सुधारक डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर नगर में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान नगरवासियों एवं गणमान्य लोगों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने बाबा साहेब के जीवन और उनके संघर्षों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने समाज के सभी वर्गों को समान अधिकार दिलाने के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उनके विचार आज भी समाज को एक नई दिशा देने का कार्य कर रहे हैं।
इस अवसर पर मुख्य रूप से नरदेव चौधरी, निर्भय पांडेय, भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मवीर अग्रवाल, नरेंद्र गुर्जर, महेश शर्मा, हुकुम अग्रवाल, सतवीर सांगेन, सौरभ जैन, दीपक बड़गुजर एवं विजय शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन बाबा साहेब के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने के संकल्प के साथ किया गया।
अब जन्मदिन और सालगिरह के मौके पर अपनी शुभकामनाएं सिर्फ परिवार तक ही नहीं, बल्कि पूरे देश में पहुंचाएं
ABHI NEWS के माध्यम से फोटो, नाम और संदेश के साथ अपनी जानकारी प्रकाशित कराएं
Link copied successfully!
{"id":"d77553a3-7bab-44c1-97a8-0e429b8f0daf","external_id":null}