कोसीकलां मंडी में 17 लाख की धान खरीदकर व्यापारी फरार, करोड़ों की ठगी का आरोप
- 4h ago
मथुरा के थाना जैंत क्षेत्र में एक हृदयविदारक हादसे ने खुशियों से भरे घर को मातम में बदल दिया। छटीकरा-बाटी मार्ग पर हुए सड़क हादसे में 35 वर्षीय युवक संतोष की दर्दनाक मौत हो गई, जिसके बाद पूरे इलाके में गहरा शोक और आक्रोश फैल गया।
जानकारी के अनुसार, बाटी गांव निवासी संतोष ने हाल ही में 5 फरवरी को अपनी बहन की शादी बड़े धूमधाम से की थी। रविवार को उनका भाई दिनेश अपनी बहन को ससुराल से लेकर घर लौटा था। शाम के समय संतोष अपने भाई दिनेश को फरीदाबाद की बस में बैठाने छटीकरा गया था। वापस लौटते समय बाटी बंबा के पास एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही गांव में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस को सूचना देने के बावजूद टीम देर से मौके पर पहुंची, जिससे लोगों में आक्रोश और बढ़ गया।
गुस्साए ग्रामीणों ने जब पुलिस की कार्रवाई और देरी को लेकर विरोध जताया, तो हालात तनावपूर्ण हो गए। आरोप है कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिससे माहौल और बिगड़ गया।
इधर, मृतक के परिजनों ने सोमवार को पोस्टमार्टम में देरी को लेकर भी नाराजगी जताई और सिस्टम पर गंभीर सवाल उठाए। उनका कहना है कि प्रशासन की धीमी कार्यवाही ने उनकी पीड़ा को और बढ़ा दिया है।
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। वहीं पूरे मामले की जांच जारी है।
अब जन्मदिन और सालगिरह के मौके पर अपनी शुभकामनाएं सिर्फ परिवार तक ही नहीं, बल्कि पूरे देश में पहुंचाएं
ABHI NEWS के माध्यम से फोटो, नाम और संदेश के साथ अपनी जानकारी प्रकाशित कराएं
Link copied successfully!
{"id":"ca3b6e43-755c-4a67-ac1f-fef74b2ed63a","external_id":null}