रोडवेज कर्मचारी संघ शाखा मथुरा का हुआ चुनाव संपन्न

रविवार को मथुरा डिपो कार्यालय परिसर में  उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ संबद्ध भारतीय मजदूर संघ शाखा मथुरा डिपो का वार्षिक चुनाव शाखा अध्यक्ष श्यामवीर सिंह की अध्यक्षता, चुनाव अधिकारी  राजकुमार क्षेत्रीय अध्यक्ष,व  ओ पी भगौर क्षेत्रीय मंत्री की देखरेख में सर्व सहमति से संपन्न हुआ । जिसमें जय प्रकाश शुक्ला प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला मंत्री भारतीय मजदूर संघ की उपस्थिति सराहनीय रही।

जिसमें अध्यक्ष के पद पर श्यामवीर सिंह व मंत्री के पद पर राजेंद्र चतुर्वेदी एवं कार्यकारी अध्यक्ष सौंवेंद्र सिंह, संगठन मंत्री जितेंद्र कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष के पद पर दुष्यंत कुमार को जिम्मेदारी दी गई है।तकनीकी शाखा में अध्यक्ष विष्णु कुमार चौधरी एवं मंत्री दीपक गुप्ता कोषाध्यक्ष बलबीर सिंह को जिम्मेदारी दी गई है। चुनाव संपन्न होने के बाद रोडवेज कर्मचारियों के द्वारा सभी पदाधिकारीयो का माला पहनाकर स्वागत किया। इस  चुनाव प्रक्रिया के बारे में जानकारी देते हुए चुनाव अधिकारी एवं नवागत  पदाधिकारीयो  ने अपनी अपनी जिम्मेदारी निभाने की बात कही।