पड़ोसी लड़की को अन्य लड़के के साथ देख टोकना लड़की को पड़ा भारी

शनिवार को थाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली पुलिस  चौकी बी एस ए कॉलेज की चंद कदमों की दूरी पर एक लड़की को पड़ोस की रहने वाली लड़की को अन्य लड़के  के साथ देख कर टोकना  भारी पड़ गया । गुस्साए लड़के ने लड़की के साथ मारपीट करते हुए लड़की का सिर फोड़ दिया । इस घटना की सूचना जब स्थानीय पुलिस को लगी तो पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और आरोपी लड़के को गिरफ्तार करते हुए कोतवाली ले गई ।
घटना के बारे में जानकारी देते हुए घायल मधु ने बताया कि वह मूल रूप से थाना गोविंद नगर क्षेत्र के अंतर्गत गोविंद नगर की रहने वाली है और वह किसी कार्य से कचहरी गई हुई थी और वापस लौटते समय बीसीए कॉलेज के समीप एक साइबर कैफे  से उसकी पड़ोस की रहने वाली एक लड़की किसी अन्य लड़के के साथ निकल रही थी तभी उसे टोकते  हुए पूछा कि  यहां  क्या कर रही हो तभी लड़के ने गाली गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट कर दी जिसमें लड़के ने हाथ में पहने हुए कड़े से बार  कर दिया जिससे लड़की का सिर फट गया लहू लहान अवस्था में घायल लड़की भी कोतवाली पहुंच गई और पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है ।