मां की हत्या करने वाले दोषी को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया ₹26 हजार का जुर्माना...
- 10h ago
सिकंदराबाद के निजामपुर गांव में दर्जनभर से अधिक राउंड फायरिंग, एडीजी-डीआईजी समेत आला अधिकारी मौके पर, भारी पुलिस बल तैनात
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव निजामपुर में पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से सरेआम ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान दर्जनभर से अधिक राउंड गोलियां चलीं, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
इस गोलीबारी में अजब सिंह और सोनू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
डबल मर्डर की सूचना मिलते ही एसएसपी सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए एडीजी मेरठ ज़ोन भानु भास्कर और डीआईजी मेरठ रेंज कलानिधि नैथानी भी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच का जायजा लिया।
फिलहाल पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं और फायरिंग में शामिल आरोपियों की तलाश के लिए कई टीमों का गठन किया गया है। गांव में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है और एहतियात के तौर पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
सिकंदराबाद के निजामपुर गांव में दर्जनभर से अधिक राउंड फायरिंग, एडीजी-डीआईजी समेत आला अधिकारी मौके पर, भारी पुलिस बल तैनात उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव निजामपुर में पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से सरेआम ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान दर्जनभर से अधिक राउंड गोलियां चलीं, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। इस गोलीबारी में अजब सिंह और सोनू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डबल मर्डर की सूचना मिलते ही एसएसपी सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए एडीजी मेरठ ज़ोन भानु भास्कर और डीआईजी मेरठ रेंज कलानिधि नैथानी भी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच का जायजा लिया। फिलहाल पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं और फायरिंग में शामिल आरोपियों की तलाश के लिए कई टीमों का गठन किया गया है। गांव में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है और एहतियात के तौर पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!