कोसीकलां मंडी में 17 लाख की धान खरीदकर व्यापारी फरार, करोड़ों की ठगी का आरोप
- 4h ago
मथुरा वृंदावन नगर निगम के भूतेश्वर स्थित जोनल कार्यालय में ‘नवीन सदन’ बन कर जल्द ही तैयार हो रहा हैं जो जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा इस नवीन सदन में नगर निगम के करीब 70 वार्डों के सभी पार्षदों के बैठने की समुचित व्यवस्था की जाएगी
इसके साथ ही नगर आयुक्त, महापौर एवं अन्य जनप्रतिनिधियों सहित लगभग 100 से अधिक लोगों के बैठने की क्षमता का प्रावधान किया गया है इससे नगर निगम की बैठकों, महत्वपूर्ण निर्णयों एवं जनहित से जुड़े विषयों पर चर्चा के लिए एक सुव्यवस्थित मंच उपलब्ध होगा तो वही इस सदन में लगने वाली लागत की बात करें तो इस नवीन सदन के निर्माण पर लगभग डेढ़ करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं निर्माण कार्य नगर निगम के निर्माण विभाग की देखरेख में कराया जा रहा है, जिसमें आधुनिक सुविधाओं और आवश्यक संसाधनों का विशेष ध्यान रखा जा रहा है वही नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त राकेश त्यागी ने बताया कि इस नवीन सदन के तैयार हो जाने के बाद बैठकों के संचालन में पारदर्शिता और सुगमता आएगी, साथ ही सभी जनप्रतिनिधियों को एक ही स्थान पर बेहतर वातावरण में कार्य करने का अवसर मिलेगा
अब जन्मदिन और सालगिरह के मौके पर अपनी शुभकामनाएं सिर्फ परिवार तक ही नहीं, बल्कि पूरे देश में पहुंचाएं
ABHI NEWS के माध्यम से फोटो, नाम और संदेश के साथ अपनी जानकारी प्रकाशित कराएं
Link copied successfully!
{"id":"be721c48-f40a-4d28-84ac-7542afda81b7","external_id":null}