मोटर वोट हादसे में बची पिंकी की जान ,,बताई आप बीती

वृंदावन में हुए भीषण हादसे में लुधियाना पंजाब के 10 लोगों की जान चली गई, इस हादसे ने  पूरे देश को हिला कर रख दिया है क्योंकि यह सभी श्रद्धालु भक्त आस्था लेकर ब्रज में पहुंचे और इनको  क्या पता था कि मौत उनका  वृंदावन में ही इंतजार कर रही है। राहत बचाव के लिए एनडीआरएफ स्थानीय पुलिस गोताखोर आर्मी एवं अन्य लोगों ने रेस्क्यू करते हुए लोगों की जान बचाई और हालत गंभीर देखते हुए कुछ लोगों को अलग-अलग अस्पतालों में उपचार के लिए भर्ती कराया गया।
 वहीं मथुरा के जिला अस्पताल में भी दो महिलाओं का उपचार चल रहा है जिसमें पिंकी और उनकी बेटी का भी उपचार जारी है। हादसे की शिकार हुई पिंकी ने अभी न्यूज़ को घटना के बारे में आपबीती बताई कि जिस वक्त यह हादसा हुआ था उस समय 28 से 30 लोग सवार थे वहीं जिस वक्त हादसा हुआ उससे चंद्र मिनट पहले मीटर वोट से पांच लोग दूसरी नाव में सवार हुए थे और देखते ही देखते यह हादसा हो गया। पीड़ितो  के  परिजन मथुरा पहुंचे और मथुरा पहुंचकर उन्होंने बताया कि लुधियाना पंजाब से 120 लोग दो बसों में सवार होकर आए थे जिसमें एक ही परिवार के साथ लोगों की जान चली गई ।
आईए  सुनते हैं क्या कहते हैं पीड़ित लोग।