कोसीकलां मंडी में 17 लाख की धान खरीदकर व्यापारी फरार, करोड़ों की ठगी का आरोप
- 4h ago
मथुरा जनपद के थाना मांट पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने यमुना एक्सप्रेसवे पर सघन चेकिंग के दौरान करोड़ों रुपये कीमत का अवैध मादक पदार्थ बरामद किया है और दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, थाना मांट क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 95 पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक आयशर कैंटर को रोका। तलाशी लेने पर वाहन से कुल 776.620 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ (डोडा) बरामद हुआ। इसकी अनुमानित कीमत 1 करोड़ 16 लाख 49 हजार 300 रुपये बताई जा रही है।
पुलिस ने मौके से वाहन को कब्जे में लेकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान शुभम पुत्र जसवीर और कुलदीप उर्फ रिंकू, निवासी जिला कुरुक्षेत्र (हरियाणा) के रूप में हुई है।
प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी इस अवैध मादक पदार्थ को आगरा से नोएडा की ओर ले जा रहे थे। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की गहन जांच कर रही है और इसमें शामिल अन्य लोगों की तलाश जारी है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, ताकि मादक पदार्थ तस्करी पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।
अब जन्मदिन और सालगिरह के मौके पर अपनी शुभकामनाएं सिर्फ परिवार तक ही नहीं, बल्कि पूरे देश में पहुंचाएं
ABHI NEWS के माध्यम से फोटो, नाम और संदेश के साथ अपनी जानकारी प्रकाशित कराएं
Link copied successfully!
{"id":"1ec62412-3713-4ba7-b7a0-72b6cf00e96d","external_id":null}