कोसीकलां मंडी में 17 लाख की धान खरीदकर व्यापारी फरार, करोड़ों की ठगी का आरोप
- 4h ago
मथुरा जनपद में नियमों के उल्लंघन पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट अनुपम मिश्रा ने शहर में बुक सेंटरों के खिलाफ जांच अभियान चलाया, जिसमें गंभीर अनियमितताएं सामने आईं।
जानकारी के अनुसार, सरकार द्वारा पुस्तकों पर 25 प्रतिशत तक छूट देने का प्रावधान है, लेकिन कई दुकानों पर न तो यह छूट दी जा रही थी और न ही ग्राहकों को बिल उपलब्ध कराया जा रहा था। इस संबंध में स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी से शिकायत की थी कि उनसे निर्धारित दर से अधिक राशि वसूली जा रही है।
शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने तत्काल जांच के आदेश दिए। जांच में आरोप सही पाए जाने पर सिटी मजिस्ट्रेट ने धोली प्याऊ स्थित कृष्णा बुक सेंटर और माई बुक शॉप पर छापेमारी की। मौके पर नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होने पर दोनों दुकानों को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया।
सिटी मजिस्ट्रेट अनुपम मिश्रा ने स्पष्ट किया कि सभी पुस्तक विक्रेताओं को सरकार द्वारा निर्धारित छूट और बिलिंग व्यवस्था का सख्ती से पालन करना होगा, अन्यथा भविष्य में और भी कठोर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने आम जनता से अपील की कि किसी भी प्रकार की अनियमितता होने पर तुरंत प्रशासन को सूचित करें।
अब जन्मदिन और सालगिरह के मौके पर अपनी शुभकामनाएं सिर्फ परिवार तक ही नहीं, बल्कि पूरे देश में पहुंचाएं
ABHI NEWS के माध्यम से फोटो, नाम और संदेश के साथ अपनी जानकारी प्रकाशित कराएं
Link copied successfully!
{"id":"f3343da9-154c-4746-a36f-0ed71d79938f","external_id":null}