राया में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग, दो गुटों के बीच चली गोलियां; गांव में मचा हड़कंप...
- 10h ago
मथुरा जंक्शन पर उस समय सनसनी फैल गई, जब लंबे समय से बंद पड़े आरआरआई (RRI) केबिन के अंदर मानव कंकाल और खोपड़ी मिलने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही जीआरपी, आरपीएफ और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फिलहाल मानव अवशेषों की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
मथुरा जंक्शन परिसर में स्थित लंबे समय से बंद पड़े आरआरआई केबिन को खोले जाने पर अंदर का नजारा देखकर पुलिस भी हैरान रह गई। केबिन के भीतर मानव खोपड़ी, हड्डियां और कुछ कपड़े, जिनमें लाल रंग का पायजामा भी शामिल है, बरामद हुए। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी, आरपीएफ और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने मानव अवशेषों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम और फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि अवशेष कितने पुराने हैं और मृतक की पहचान क्या है। पुलिस आसपास के रिकॉर्ड और गुमशुदगी के मामलों को भी खंगाल रही है।
रेलवे और पुलिस अधिकारी हर पहलू से मामले की जांच कर रहे हैं। फोरेंसिक रिपोर्ट और डीएनए जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मृतक कौन था और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई। फिलहाल इस रहस्यमयी घटना ने मथुरा जंक्शन पर सनसनी फैला दी है।
मथुरा जंक्शन पर उस समय सनसनी फैल गई, जब लंबे समय से बंद पड़े आरआरआई (RRI) केबिन के अंदर मानव कंकाल और खोपड़ी मिलने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही जीआरपी, आरपीएफ और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फिलहाल मानव अवशेषों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। मथुरा जंक्शन परिसर में स्थित लंबे समय से बंद पड़े आरआरआई केबिन को खोले जाने पर अंदर का नजारा देखकर पुलिस भी हैरान रह गई। केबिन के भीतर मानव खोपड़ी, हड्डियां और कुछ कपड़े, जिनमें लाल रंग का पायजामा भी शामिल है, बरामद हुए। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी, आरपीएफ और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मानव अवशेषों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम और फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि अवशेष कितने पुराने हैं और मृतक की पहचान क्या है। पुलिस आसपास के रिकॉर्ड और गुमशुदगी के मामलों को भी खंगाल रही है। रेलवे और पुलिस अधिकारी हर पहलू से मामले की जांच कर रहे हैं। फोरेंसिक रिपोर्ट और डीएनए जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मृतक कौन था और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई। फिलहाल इस रहस्यमयी घटना ने मथुरा जंक्शन पर सनसनी फैला दी है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!