📢 WEBSITE BANNER & IMAGE ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE • Starting Just ₹100/Day • 📞 Call / WhatsApp: +91 7900659808

700 से अधिक जीआरपी और आरपीएफ जवानों के हवाले मुड़िया पूर्णिमा मेला, रेलवे स्टेशनों पर रहेगा कड़ा सुरक्षा घेरा

  • 12h ago
  • 96 views


विश्व प्रसिद्ध मुड़िया पूर्णिमा मेले को लेकर रेलवे प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। मथुरा, भूतेश्वर और गोवर्धन रेलवे स्टेशनों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए 700 से अधिक जीआरपी और आरपीएफ के जवान तैनात किए जाएंगे, ताकि यात्रियों को सुरक्षित और सुगम यात्रा का अनुभव मिल सके।

मुड़िया पूर्णिमा मेले में देशभर से लाखों श्रद्धालु ट्रेन के माध्यम से मथुरा पहुंचते हैं और वहां से गोवर्धन जाकर परिक्रमा में शामिल होते हैं। इसी को देखते हुए रेलवे प्रशासन और जीआरपी ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है।

जीआरपी इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि मथुरा जंक्शन, भूतेश्वर और गोवर्धन रेलवे स्टेशन को अलग-अलग सेक्टरों में विभाजित किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था के तहत 8 इंस्पेक्टर, 60 सब इंस्पेक्टर, 350 कांस्टेबल, 24 महिला कांस्टेबल, दो वीडीएस (बम डिटेक्शन) टीम, अग्निशमन दल, एक डॉग स्क्वॉड तथा दो प्लाटून पीएसी की तैनाती की गई है। इसके अलावा करीब 350 आरपीएफ जवान भी सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे।

रेलवे स्टेशन पर भीड़ प्रबंधन के लिए जवानों को स्पीकर और माइक उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे श्रद्धालुओं को समय-समय पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा सकें। ट्रेनों में यात्रियों के सुरक्षित चढ़ने और उतरने के लिए रेलवे के अन्य विभागों की टीमें भी जीआरपी और आरपीएफ के साथ मिलकर कार्य करेंगी।

रेलवे प्रशासन का उद्देश्य है कि मुड़िया पूर्णिमा मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और उनकी यात्रा पूरी तरह सुरक्षित एवं व्यवस्थित रहे।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now