📢 WEBSITE BANNER & IMAGE ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE • Starting Just ₹100/Day • 📞 Call / WhatsApp: +91 7900659808

सफाई अभियान को लेकर नगर आयुक्त की संतों संग बैठक, ई-रिक्शा की संख्या का होगा आकलन

  • 16h ago
  • 102 views


वृंदावन के गीता शोध संस्थान में गुरुवार को नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने ब्रज के प्रमुख साधु-संतों और महंतों के साथ समन्वय बैठक की। बैठक में आगामी 19 जुलाई (रविवार) को उन्नस फाउंडेशन और ब्रज तीर्थ विकास परिषद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले विशेष स्वच्छता अभियान को सफल बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई।

नगर आयुक्त ने बताया कि अभियान को जनभागीदारी के साथ सफल बनाने के लिए संतों से सुझाव लिए गए, जिनमें कई महत्वपूर्ण सुझाव सामने आए। बैठक के दौरान संतों ने शहर में लगातार बढ़ रहे ई-रिक्शा के कारण लगने वाले जाम और सफाई व्यवस्था में आ रही बाधाओं का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया।

नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने कहा कि वृंदावन में आवश्यकता के अनुरूप ई-रिक्शा की संख्या तय करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक (ट्रैफिक) और जिला प्रशासन के साथ मिलकर विस्तृत आकलन कराया जाएगा। इसके आधार पर ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने और शहर को अधिक व्यवस्थित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now