राया में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग, दो गुटों के बीच चली गोलियां; गांव में मचा हड़कंप...
- 10h ago
मथुरा गुरुवार को भगवान जगन्नाथ की भक्ति में सराबोर नजर आई। इस्कॉन मंदिर के तत्वावधान में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की भव्य रथयात्रा धूमधाम और श्रद्धा के साथ निकाली गई। रथयात्रा में हजारों श्रद्धालुओं के साथ बड़ी संख्या में विदेशी भक्त भी शामिल हुए। जय जगन्नाथ और हरिनाम संकीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
रथयात्रा का शुभारंभ आगरा मंडल के आयुक्त, आगरा रेंज के डीआईजी, मथुरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और अन्य अधिकारियों ने भगवान जगन्नाथ, बलभद्र एवं सुभद्रा की विधिवत पूजा-अर्चना और आरती के साथ किया। इसके बाद अधिकारियों ने भगवान के रथ की रस्सी खींचकर यात्रा का शुभारंभ कराया। श्रद्धालुओं ने भी पूरे उत्साह और भक्ति के साथ रथ खींचते हुए भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया।
यात्रा मार्ग पर जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर भगवान जगन्नाथ का स्वागत किया। भजन-कीर्तन, हरिनाम संकीर्तन और भक्तों के नृत्य से पूरा मार्ग भक्तिमय हो गया। रथयात्रा में महिलाओं, युवाओं, बच्चों और विदेशी श्रद्धालुओं की भी बड़ी संख्या देखने को मिली।
इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने बताया कि श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। यात्रा मार्ग पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा, महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिसकर्मियों की विशेष ड्यूटी लगाई गई। साथ ही पूरे आयोजन की निगरानी सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के माध्यम से की गई, ताकि रथयात्रा शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न हो सके।
मथुरा गुरुवार को भगवान जगन्नाथ की भक्ति में सराबोर नजर आई। इस्कॉन मंदिर के तत्वावधान में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की भव्य रथयात्रा धूमधाम और श्रद्धा के साथ निकाली गई। रथयात्रा में हजारों श्रद्धालुओं के साथ बड़ी संख्या में विदेशी भक्त भी शामिल हुए। जय जगन्नाथ और हरिनाम संकीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। रथयात्रा का शुभारंभ आगरा मंडल के आयुक्त, आगरा रेंज के डीआईजी, मथुरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और अन्य अधिकारियों ने भगवान जगन्नाथ, बलभद्र एवं सुभद्रा की विधिवत पूजा-अर्चना और आरती के साथ किया। इसके बाद अधिकारियों ने भगवान के रथ की रस्सी खींचकर यात्रा का शुभारंभ कराया। श्रद्धालुओं ने भी पूरे उत्साह और भक्ति के साथ रथ खींचते हुए भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया। यात्रा मार्ग पर जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर भगवान जगन्नाथ का स्वागत किया। भजन-कीर्तन, हरिनाम संकीर्तन और भक्तों के नृत्य से पूरा मार्ग भक्तिमय हो गया। रथयात्रा में महिलाओं, युवाओं, बच्चों और विदेशी श्रद्धालुओं की भी बड़ी संख्या देखने को मिली। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने बताया कि श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। यात्रा मार्ग पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा, महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिसकर्मियों की विशेष ड्यूटी लगाई गई। साथ ही पूरे आयोजन की निगरानी सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के माध्यम से की गई, ताकि रथयात्रा शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न हो सके।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!