📢 WEBSITE BANNER & IMAGE ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE • Starting Just ₹100/Day • 📞 Call / WhatsApp: +91 7900659808

फरह पुलिस के हत्थे चढ़े 25-25 हजार के दो इनामी, जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार

  • 13h ago
  • 220 views


मथुरा की फरह थाना पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए 25-25 हजार रुपये के दो इनामी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे और पुलिस को इनकी तलाश थी।

फरह थाना पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में वांछित चल रहे 25-25 हजार रुपये के दो इनामी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोहिल उर्फ साहिल उर्फ सोहेल और फारुख उर्फ शाहरुख के रूप में हुई है, जो कस्बा फरह के मोहल्ला व्यापारियान के रहने वाले हैं।

पुलिस के अनुसार, 29 मार्च 2026 को परखम चौराहे के पास दोनों आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक व्यक्ति पर गाली-गलौज, पथराव और जान से मारने की नीयत से हमला किया था। इस मामले में थाना फरह में मुकदमा दर्ज होने के बाद से दोनों आरोपी फरार चल रहे थे।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत फरह पुलिस ने शुक्रवार तड़के दोनों इनामी आरोपियों को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी रहा है और इनके खिलाफ मारपीट, बलवा तथा अन्य गंभीर धाराओं में कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now