📢 WEBSITE BANNER & IMAGE ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE • Starting Just ₹100/Day • 📞 Call / WhatsApp: +91 7900659808

जैत पुलिस ने 651 ग्राम गांजे के साथ शातिर तस्कर को दबोचा, आरोपी पर 16 मुकदमे दर्ज

  • 13h ago
  • 220 views


मथुरा की जैत थाना पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 651 ग्राम अवैध गांजे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट, चोरी और आर्म्स एक्ट समेत 16 आपराधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जैत थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मघेरा चौराहे से बाटी की ओर करीब 100 मीटर अंदर से आकाश पुत्र अशोक, निवासी राजीव गांधी नगर, मंडी गेट के सामने, थाना कोतवाली मथुरा को गिरफ्तार किया।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 651 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना जैत में मुकदमा संख्या 496/2026 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी एक शातिर अपराधी है और उसके खिलाफ मथुरा के विभिन्न थानों में एनडीपीएस एक्ट, चोरी, आर्म्स एक्ट और अन्य संगीन धाराओं में कुल 16 मुकदमे पहले से दर्ज हैं।

पुलिस का कहना है कि जनपद में नशा तस्करों और अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now