📢 WEBSITE BANNER & IMAGE ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE • Starting Just ₹100/Day • 📞 Call / WhatsApp: +91 7900659808

परेड, डायल-112 और आवासीय परिसर का लिया जायजा, गार्ड रजिस्टरों की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश।

  • 16h ago
  • 116 views


मथुरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ शारीरिक व्यायाम किया तथा परेड, डायल-112 और पुलिस लाइन की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने रिजर्व पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पहुंचकर अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ शारीरिक व्यायाम किया। इसके बाद उन्होंने परेड का निरीक्षण कर जवानों की अनुशासन एवं कार्यकुशलता का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने डायल-112 वाहनों, पुलिस लाइन परिसर और आवासीय परिसर की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। उन्होंने साफ-सफाई, रखरखाव और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

इसके बाद आदेश कक्ष में विभिन्न गार्डों के रजिस्टरों की पेशी कर अभिलेखों का अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्यों के प्रभावी संचालन तथा अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now