Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 17 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा जंक्शन के बंद RRI केबिन में मिला मानव कंकाल, खोपड़ी और अवशेष मिलने से सनसनी

मथुरा जंक्शन पर उस समय सनसनी फैल गई, जब लंबे समय से बंद पड़े आरआरआई (RRI) केबिन के अंदर मानव कंकाल और खोपड़ी मिलने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही जीआरपी, आरपीएफ और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फिलहाल मानव अवशेषों की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

मथुरा जंक्शन परिसर में स्थित लंबे समय से बंद पड़े आरआरआई केबिन को खोले जाने पर अंदर का नजारा देखकर पुलिस भी हैरान रह गई। केबिन के भीतर मानव खोपड़ी, हड्डियां और कुछ कपड़े, जिनमें लाल रंग का पायजामा भी शामिल है, बरामद हुए। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी, आरपीएफ और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई।

पुलिस ने मानव अवशेषों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम और फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि अवशेष कितने पुराने हैं और मृतक की पहचान क्या है। पुलिस आसपास के रिकॉर्ड और गुमशुदगी के मामलों को भी खंगाल रही है।

रेलवे और पुलिस अधिकारी हर पहलू से मामले की जांच कर रहे हैं। फोरेंसिक रिपोर्ट और डीएनए जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मृतक कौन था और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई। फिलहाल इस रहस्यमयी घटना ने मथुरा जंक्शन पर सनसनी फैला दी है।

Previous News

6 साल की बच्ची से दुष्कर्म और अपहरण का वांछित आरोपी।

Next News

मथुरा पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 9 इंस्पेक्टर और 37 दरोगाओं के तबादले