📢 WEBSITE BANNER & IMAGE ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE • Starting Just ₹100/Day • 📞 Call / WhatsApp: +91 7900659808

मथुरा जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्त संकट, O+ और AB- ब्लड पूरी तरह खत्म

  • 13h ago
  • 94 views


मथुरा के महर्षि दयानंद सरस्वती जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में इन दिनों रक्त की भारी कमी बनी हुई है। बढ़ते सड़क हादसों और मरीजों की संख्या में इजाफे के कारण ब्लड की मांग लगातार बढ़ रही है। ऐसे में ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. रितु माहेश्वरी ने समाजसेवियों और शिक्षण संस्थानों से रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की है।

मौसम में बदलाव के साथ मथुरा के जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। वहीं सड़क दुर्घटनाओं में घायल होने वाले मरीजों को भी बड़ी मात्रा में रक्त की आवश्यकता पड़ रही है। बढ़ती मांग के बीच जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्त का स्टॉक तेजी से घट गया है।

ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. रितु माहेश्वरी ने बताया कि वर्तमान समय में O पॉजिटिव (O+) और AB नेगेटिव (AB-) ब्लड ग्रुप का स्टॉक पूरी तरह समाप्त हो चुका है। ऐसे में जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना बड़ी चुनौती बन गया है।

उन्होंने समाजसेवी संस्थाओं, स्वयंसेवकों, युवाओं और शिक्षण संस्थानों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक रक्तदान करें और अपने-अपने क्षेत्रों में रक्तदान शिविर आयोजित कर जिला अस्पताल के ब्लड बैंक को सहयोग दें। उनका कहना है कि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद की जान बचा सकता है और नियमित रक्तदान एक सामाजिक दायित्व भी है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now