राया में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग, दो गुटों के बीच चली गोलियां; गांव में मचा हड़कंप...
- 10h ago
मथुरा में बदलते मौसम का असर अब लोगों की सेहत पर भी दिखाई देने लगा है। उमस भरी गर्मी और बीच-बीच में हो रही बारिश के कारण पेट से जुड़ी बीमारियों के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। जिला अस्पताल में रोजाना उल्टी, दस्त, डायरिया और पेट दर्द से पीड़ित मरीज बड़ी संख्या में इलाज के लिए पहुंच रहे हैं।
महर्षि दयानंद सरस्वती जिला अस्पताल में सुबह से ही पेट संबंधी समस्याओं से पीड़ित मरीजों की भीड़ देखने को मिल रही है। डॉक्टरों का कहना है कि उमस और गर्मी के कारण भोजन जल्दी दूषित हो जाता है, जिससे संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ जाता है। वहीं खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थ और बासी भोजन का सेवन भी बीमारियों की बड़ी वजह बन रहा है।
डॉक्टरों ने लोगों से अपील की है कि ताजा और स्वच्छ भोजन का ही सेवन करें, खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों से बचें और पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें। साथ ही शरीर में पानी की कमी से बचने के लिए नींबू पानी, जूस और अन्य तरल पदार्थों का नियमित सेवन करने की सलाह दी गई है। यदि उल्टी, दस्त या तेज पेट दर्द जैसी समस्या हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क कर उपचार कराना चाहिए।
मथुरा में बदलते मौसम का असर अब लोगों की सेहत पर भी दिखाई देने लगा है। उमस भरी गर्मी और बीच-बीच में हो रही बारिश के कारण पेट से जुड़ी बीमारियों के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। जिला अस्पताल में रोजाना उल्टी, दस्त, डायरिया और पेट दर्द से पीड़ित मरीज बड़ी संख्या में इलाज के लिए पहुंच रहे हैं।महर्षि दयानंद सरस्वती जिला अस्पताल में सुबह से ही पेट संबंधी समस्याओं से पीड़ित मरीजों की भीड़ देखने को मिल रही है। डॉक्टरों का कहना है कि उमस और गर्मी के कारण भोजन जल्दी दूषित हो जाता है, जिससे संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ जाता है। वहीं खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थ और बासी भोजन का सेवन भी बीमारियों की बड़ी वजह बन रहा है। डॉक्टरों ने लोगों से अपील की है कि ताजा और स्वच्छ भोजन का ही सेवन करें, खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों से बचें और पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें। साथ ही शरीर में पानी की कमी से बचने के लिए नींबू पानी, जूस और अन्य तरल पदार्थों का नियमित सेवन करने की सलाह दी गई है। यदि उल्टी, दस्त या तेज पेट दर्द जैसी समस्या हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क कर उपचार कराना चाहिए।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!