📢 WEBSITE BANNER & IMAGE ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE • Starting Just ₹100/Day • 📞 Call / WhatsApp: +91 7900659808

एमवीडीए की बड़ी कार्रवाई, गोवर्धन में अवैध हरेकृष्णा रेजिडेंसी कॉलोनी सील

  • 1 day ago
  • 195 views


मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण ने अवैध कॉलोनियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गोवर्धन में बड़ी कार्रवाई की है। जतीपुरा परिक्रमा मार्ग स्थित हरेकृष्णा रेजिडेंसी नाम से विकसित की जा रही कॉलोनी को सील कर दिया गया। प्राधिकरण का कहना है कि कॉलोनी बिना स्वीकृत मानचित्र के विकसित की जा रही थी।

गोवर्धन के जतीपुरा परिक्रमा मार्ग पर केला देवी मंदिर के पास हरेकृष्णा रेजिडेंसी के नाम से कॉलोनी विकसित की जा रही थी। जांच के दौरान प्राधिकरण को कॉलोनी का कोई स्वीकृत मानचित्र नहीं मिला। इसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर नियमानुसार सीलिंग की कार्रवाई की।

एमवीडीए का कहना है कि अवैध निर्माण और बिना अनुमति विकसित की जा रही कॉलोनियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। प्राधिकरण ने लोगों से भी अपील की है कि किसी भी कॉलोनी में भूखंड खरीदने से पहले उसके स्वीकृत मानचित्र और वैधानिक अनुमति की पूरी जानकारी अवश्य प्राप्त करें।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now