मांट तहसील समाधान दिवस में 40 शिकायतें दर्ज, छह का मौके पर निस्तारण...
- 24m ago
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार को एसओजी टीम और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया है।
शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन के निकट वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस और एसओजी टीम ने संदिग्ध बदमाशों को रोकने का प्रयास किया। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों बदमाशों के पैर में गोली लग गई।
घायल बदमाशों को मौके से गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने उनके कब्जे से अवैध तमंचे, कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और उनके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दोनों आरोपियों के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि उनका संबंध किन-किन आपराधिक घटनाओं से रहा है और उनके अन्य साथियों की तलाश भी जारी है।
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार को एसओजी टीम और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया है। शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन के निकट वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस और एसओजी टीम ने संदिग्ध बदमाशों को रोकने का प्रयास किया। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों बदमाशों के पैर में गोली लग गई। घायल बदमाशों को मौके से गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने उनके कब्जे से अवैध तमंचे, कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और उनके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दोनों आरोपियों के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि उनका संबंध किन-किन आपराधिक घटनाओं से रहा है और उनके अन्य साथियों की तलाश भी जारी है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!