कोसीकलां मंडी में 17 लाख की धान खरीदकर व्यापारी फरार, करोड़ों की ठगी का आरोप
- 4h ago
थाना जमुनापार क्षेत्र के अंतर्गत लक्ष्मी नगर बिजली घर पर सोमवार सुबह उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब बड़ी संख्या में महिलाएं डंडा लेकर मौके पर पहुंच गईं और बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगीं। बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला स्मार्ट मीटर और बढ़े हुए बिजली बिलों को लेकर है, जिससे स्थानीय लोग खासे परेशान हैं।
महिलाओं का आरोप है कि हाल ही में उनके घरों में लगाए गए स्मार्ट मीटर के कारण बिजली के बिल अचानक कई गुना बढ़ गए हैं। जहां पहले बिल सामान्य आता था, वहीं अब एक महीने का बिल 5 से 7 हजार रुपये तक पहुंच रहा है। महिलाओं ने बताया कि मीटर लगाते समय विभाग की ओर से न्यूनतम बिल आने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन हकीकत इसके बिल्कुल उलट है।
प्रदर्शन कर रही महिलाओं का यह भी कहना है कि क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बेहद खराब है। 24 घंटे में महज 4-5 घंटे ही बिजली मिल रही है, जिसके कारण उन्हें पूरी रात अंधेरे में बितानी पड़ती है। इसके बावजूद भारी-भरकम बिल थमाए जा रहे हैं, जिससे उनका गुस्सा और बढ़ गया है।
आक्रोशित महिलाएं सुबह करीब 11:30 बजे बिजली घर पहुंचीं, लेकिन मौके पर कोई भी जिम्मेदार कर्मचारी मौजूद नहीं मिला। इससे नाराज होकर महिलाएं केंद्र के बाहर ही धरने पर बैठ गईं और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे स्मार्ट मीटर उखाड़कर फेंक देंगी और विद्युत कर्मियों के खिलाफ उग्र आंदोलन करेंगी।
इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें महिलाओं का गुस्सा साफ देखा जा सकता है। फिलहाल प्रशासन और बिजली विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
अब जन्मदिन और सालगिरह के मौके पर अपनी शुभकामनाएं सिर्फ परिवार तक ही नहीं, बल्कि पूरे देश में पहुंचाएं
ABHI NEWS के माध्यम से फोटो, नाम और संदेश के साथ अपनी जानकारी प्रकाशित कराएं
Link copied successfully!
{"id":"726981d6-3978-4c1b-8485-f946c2626594","external_id":null}