कोसीकलां मंडी में 17 लाख की धान खरीदकर व्यापारी फरार, करोड़ों की ठगी का आरोप
- 4h ago
हाथरस में सोमवार को अलीगढ़ रोड स्थित दयानतपुर में सांसद जनसंवाद कार्यालय पर आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि ने क्षेत्रीय नागरिकों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने अपनी शिकायतें और समस्याएं सांसद के समक्ष रखीं।
कार्यक्रम में राजस्व, पुलिस और विद्युत विभाग से जुड़ी समस्याएं प्रमुख रूप से सामने आईं। कई लोगों ने भूमि विवाद, बिजली आपूर्ति में बाधा और बिल संबंधी परेशानियों को लेकर अपनी शिकायत दर्ज कराई, जबकि कुछ फरियादियों ने कानून-व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को भी उठाया।
सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि ने प्रत्येक शिकायत को ध्यानपूर्वक सुना और मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनता की समस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी मामलों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध तरीके से निपटाया जाए।
उन्होंने कहा कि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता जनता की सेवा है और इसी उद्देश्य से जनसंवाद कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, ताकि लोगों की समस्याओं का समाधान सीधे और प्रभावी तरीके से हो सके।
इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, पार्टी कार्यकर्ता और विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे, जिन्होंने शिकायतों के निस्तारण में सक्रिय भूमिका निभाई।
अब जन्मदिन और सालगिरह के मौके पर अपनी शुभकामनाएं सिर्फ परिवार तक ही नहीं, बल्कि पूरे देश में पहुंचाएं
ABHI NEWS के माध्यम से फोटो, नाम और संदेश के साथ अपनी जानकारी प्रकाशित कराएं
Link copied successfully!
{"id":"13f768ae-17de-4373-95b5-64432bed691d","external_id":null}