नौहझील में कांग्रेस के संगठन सृजन कार्यक्रम में विवाद, युवा नेताओं ने जिलाध्यक्ष पर लगाए...
- 8h ago
अलीगढ़। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री ठाकुर रघुराज सिंह ने अलीगढ़ में मुस्लिम वोट और हिंदुत्व की राजनीति को लेकर बयान दिया है। उनके बयान के बाद यूपी की सियासत में विवाद खड़ा हो गया है।
रघुराज सिंह ने कहा कि विपक्ष को मुस्लिम वोट चाहिए, जबकि वह खुलकर हिंदुत्व की राजनीति करते हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष पूरा मुस्लिम वोट ले जाए, उन्हें हिंदुत्व का वोट चाहिए और इसी के दम पर देश और प्रदेश में सरकार बनाने का दावा किया।
मंत्री ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों नेता मुस्लिम वोट की राजनीति करते हैं। इसके साथ ही अखिलेश यादव पर मुगलों और टीपू सुल्तान के इतिहास को लेकर भी हमला बोला।
रघुराज सिंह ने कहा कि विपक्ष मुगलों के इतिहास को अलग तरीके से पेश करना चाहता है। उन्होंने विपक्ष पर संसद न चलने देने और जनता के टैक्स के पैसे की बर्बादी का आरोप भी लगाया।
मंत्री के इस बयान के बाद मुस्लिम वोट, हिंदुत्व और आगामी उत्तर प्रदेश की सियासत को लेकर राजनीतिक बहस तेज होने के आसार हैं।
अलीगढ़। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री ठाकुर रघुराज सिंह ने अलीगढ़ में मुस्लिम वोट और हिंदुत्व की राजनीति को लेकर बयान दिया है। उनके बयान के बाद यूपी की सियासत में विवाद खड़ा हो गया है। रघुराज सिंह ने कहा कि विपक्ष को मुस्लिम वोट चाहिए, जबकि वह खुलकर हिंदुत्व की राजनीति करते हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष पूरा मुस्लिम वोट ले जाए, उन्हें हिंदुत्व का वोट चाहिए और इसी के दम पर देश और प्रदेश में सरकार बनाने का दावा किया। मंत्री ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों नेता मुस्लिम वोट की राजनीति करते हैं। इसके साथ ही अखिलेश यादव पर मुगलों और टीपू सुल्तान के इतिहास को लेकर भी हमला बोला। रघुराज सिंह ने कहा कि विपक्ष मुगलों के इतिहास को अलग तरीके से पेश करना चाहता है। उन्होंने विपक्ष पर संसद न चलने देने और जनता के टैक्स के पैसे की बर्बादी का आरोप भी लगाया। मंत्री के इस बयान के बाद मुस्लिम वोट, हिंदुत्व और आगामी उत्तर प्रदेश की सियासत को लेकर राजनीतिक बहस तेज होने के आसार हैं।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!