Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 17 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
‘हमें मुस्लिम वोट नहीं चाहिए’ - यूपी के मंत्री रघुराज सिंह का बयान, बोले- विपक्ष ले जाए पूरा मुस्लिम वोट

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री ठाकुर रघुराज सिंह ने अलीगढ़ में मुस्लिम वोट और हिंदुत्व की राजनीति को लेकर बयान दिया है। उनके बयान के बाद यूपी की सियासत में विवाद खड़ा हो गया है।

रघुराज सिंह ने कहा कि विपक्ष को मुस्लिम वोट चाहिए, जबकि वह खुलकर हिंदुत्व की राजनीति करते हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष पूरा मुस्लिम वोट ले जाए, उन्हें हिंदुत्व का वोट चाहिए और इसी के दम पर देश और प्रदेश में सरकार बनाने का दावा किया।

मंत्री ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों नेता मुस्लिम वोट की राजनीति करते हैं। इसके साथ ही अखिलेश यादव पर मुगलों और टीपू सुल्तान के इतिहास को लेकर भी हमला बोला।

रघुराज सिंह ने कहा कि विपक्ष मुगलों के इतिहास को अलग तरीके से पेश करना चाहता है। उन्होंने विपक्ष पर संसद न चलने देने और जनता के टैक्स के पैसे की बर्बादी का आरोप भी लगाया।

मंत्री के इस बयान के बाद मुस्लिम वोट, हिंदुत्व और आगामी उत्तर प्रदेश की सियासत को लेकर राजनीतिक बहस तेज होने के आसार हैं।

Previous News

महाकाल मंदिर में उमड़ी आस्था की भीड़, नागचंद्रेश्वर दर्शन के दौरान भगदड़ जैसे हालात - कई श्रद्धालु घायल

Next News

वंदे मातरम् पर सियासी संग्राम तेज, सोनिया-राहुल गांधी के खिलाफ FIR की मांग