गुरु शरणानंद महाराज के जन्मदिन पर लगाया गया विशाल भंडारा

रमणरेती धाम के संत गुरु शरणानंद महाराज जी का जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है । इस कार्यक्रम के मौके पर जगह-जगह पर विभिन्न प्रकार के आयोजन भी किये  जा रहे हैं। इसी के चलते हर साल की भांति इस बार भी कृष्णा नगर चौराहा पर महाराज जी के अनुयायियों  द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस विशाल भंडारे में सुबह से ही प्रसाद ग्रहण करने वाले लोगों का तांता लगा रहा ।

कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए आयोजकों ने बताया कि गुरु शरणानंद महाराज के  जन्मोत्सव के उपलक्ष में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम किये  जा रहे हैं जिसमें बच्चों को पठन-पाठन  सामग्री की गई  साथ ही -साथ रविवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है और यह आयोजन उनके अनुयायियों द्वारा हर साल किया जाता है जिसमें सभी मिलजुल कर भाग लेते हैं।