कोसीकलां मंडी में 17 लाख की धान खरीदकर व्यापारी फरार, करोड़ों की ठगी का आरोप
- 4h ago
गोवर्धन क्षेत्र के गांव बोरपा के रहने वाले एक गरीब किसान के बेटे ने कड़ी मेहनत और लगन से बड़ी सफलता हासिल कर अपने गांव और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। किसान दुर्गपाल के पुत्र निर्भय चौधरी ने इनकम टैक्स ऑफिसर बनकर यह उपलब्धि हासिल की है।
उनकी इस सफलता से पूरे गांव में खुशी का माहौल है और लोग उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। जानकारी के अनुसार, निर्भय चौधरी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा कक्षा 8 तक अडींग स्थित लॉर्ड कृष्णा विद्यालय से प्राप्त की।
इस उपलब्धि पर विद्यालय में उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान पूर्व प्रधान मुनीश स्वरूप उर्फ बंदर प्रधान, विद्यालय के प्रबंधक महेंद्र यादव, बिजेंद्र यादव सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा। सभी ने उन्हें फूल-मालाओं से सम्मानित कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
पूर्व प्रधान ने कहा कि निर्भय की सफलता पूरे गांव के लिए गर्व की बात है और यह अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा है। वहीं विद्यालय प्रबंधक ने कहा कि वे शुरू से ही मेधावी और अनुशासित छात्र रहे हैं, और यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत का परिणाम है।
अब जन्मदिन और सालगिरह के मौके पर अपनी शुभकामनाएं सिर्फ परिवार तक ही नहीं, बल्कि पूरे देश में पहुंचाएं
ABHI NEWS के माध्यम से फोटो, नाम और संदेश के साथ अपनी जानकारी प्रकाशित कराएं
Link copied successfully!
{"id":"1c068069-a2eb-4e11-9009-a9aa85d8f910","external_id":null}