घर में घुसकर मां-बेटी पर लाठी-डंडों से हमला, मां की हालत गंभीर; परिजनों पर गंभीर आरोप

सोमवार को थाना बलदेव क्षेत्र के गांव करनउ मैं उस वक्त अफरा तफरी का  माहौल हो गया जब घर में घुसकर मां बेटी पर अपने ही परिजनों ने लाठी डंडों से हमला कर दिया जिसमें मां बेटी के गंभीर चोट आई है। इस घटना को देख ग्रामीण एकत्रित हो गए और पुलिस को सूचना दी तो पुलिस के आते ही हमलावर मौके से फरार हो गए और घायल मां बेटी को उपचार के लिए मथुरा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बारे में जानकारी देते हुए घायल सोनिया ने अपने ही परिजनों  पर आरोप लगाते हुए बताया है कि उनके सगे चाचा चाची ताऊ बुआ सहित अन्य लोगों ने उन पर लाठी डंडों से हमला कर दिया है जिसमें 18 वर्षीय सोनिया पुत्री संजीव और उनकी मां सुनीता पत्नी संजीव के गंभीर चोटें आई हैं। 

पीड़ित सोनी ने अपने परिजनों पर यह भी आरोप लगाया है कि वह उनके घर से निकालना चाहते हैं और इसी बात पर बार-बार लड़ाई झगड़ा करते हैं ।  घटना से एक दिन पूर्व भी थाना बलदेव में उन्होंने शिकायत की लेकिन सोमवार की शुभह उस वक्त हमला कर दिया जब भी घर पर गृह कार्य कर रही थी तभी लाठी डंडे एवं सरिया  से उन मां बेटियों पर हमला कर दिया साथ में छोटे-छोटे बच्चों के साथ भी मारपीट की है। पीड़ित सोनिया ने पुलिस प्रशासन पर भी आरोप लगाया है कि अगर पुलिस समय पर उनका  साथ देती तो यह हमला नहीं होता इसमें पुलिस की भारी लापरवाही देखने को मिल रही है।