कोसीकलां मंडी में 17 लाख की धान खरीदकर व्यापारी फरार, करोड़ों की ठगी का आरोप
- 4h ago
वृंदावन में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। यह कार्यक्रम अंबेडकर पार्क (वृंदावन बस स्टैंड) में आयोजित हुआ, जहाँ स्थानीय जनप्रतिनिधियों और समाज के प्रबुद्ध लोगों ने बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्य अतिथि के रूप में मथुरा-वृंदावन के विधायक श्रीकांत शर्मा उपस्थित रहे। उन्होंने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके योगदान को नमन किया। इस अवसर पर भाजपा नगर कार्यकारिणी के सदस्य और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने बाबा साहब के संघर्षपूर्ण जीवन और राष्ट्र निर्माण में उनके अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला तथा उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए पदम कुमार ने बताया कि सुबह बाबा साहब के जीवन और विचारों पर एक संगोष्ठी आयोजित की गई। वहीं, शाम को एक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए लोगों तक बाबा साहब का संदेश पहुँचाएगी और अंत में जाटव वाली धर्मशाला पर समाप्त होगी।
अब जन्मदिन और सालगिरह के मौके पर अपनी शुभकामनाएं सिर्फ परिवार तक ही नहीं, बल्कि पूरे देश में पहुंचाएं
ABHI NEWS के माध्यम से फोटो, नाम और संदेश के साथ अपनी जानकारी प्रकाशित कराएं
Link copied successfully!
{"id":"290b3cdd-7a89-42d8-b502-80cea764dcc7","external_id":null}